हमारा भारत
सब देशों में देश है न्यारा,
ये है भारत देश हमारा।
भिन्न-भिन्न तरह के लोग हैं रहते,
सभी प्रकार के मौसम हैं आते।
भाषा-बोली है अलग-अलग,
पर सभी रिश्ते हैं, दिल से दिल तक।
बहुत मुश्किलों से जो मिली आज़ादी,
उसकी रक्षा कर रहा हर फौजी।
आओ मिलकर कसम ये खाएं,
अपने देश की शान बढ़ाए।
जय हिंद, जय भारत।।
Wow v beautiful poem
Keep it up
Great patriotic & encouraging poem.
Keep it up.